महुआ शराब बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे


बिलासपुर :- चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भा.पु.से.)द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 24.07.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धनरास में एक व्यक्ति महुआ शराब को अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से भारी मात्रा में बिक्री कर रहा है कि,मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया 

जिनके निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा(रा. पु.से.)अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम धनरास में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी राधेश्याम ध्रुवे पिता अर्जुन ध्रुवे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम धनरास के कब्जे से 07 लीटर महुआ शराब कुल कीमती 1600 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंग नवरंग,प्रधान आरक्षक 41 रवींद्र मिश्रा,आरक्षक 842 रामलाल सोनवानी,आरक्षक 1246 सनत मिरी,आरक्षक 1330 खेमंत पाल का विशेष भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url