आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 50 लीटर महुआ शराब एवं 1000 किलो महुआ लाहन जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार


नगरी। नगरी विकास खण्ड में विभाग अधिकारी के द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग धमतरी को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। विभागीय टीम ने सलोनी (थाना कोरेगांव) क्षेत्र में दबिश देकर 50 लीटर हाथभट्टी शराब और 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। मौके से एक आरोपी गुहा राम सोरी (आयु 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक निशांत साधु (वृत्त नगरी), आबकारी उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा एवं आशीष ध्रुव के नेतृत्व में की गई। टीम को बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण सामग्री मिली, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।
इस संबंध में धारा 34(1)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक–01 दर्ज किया गया है।
कार्यवाही में मुख्य आरक्षक राजेश यादव, आरक्षक मुरली सोनी, नगर सैनिक ज्ञानिक ध्रुव, जितेन्द्र कोरे एवं ज्योति बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।
विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले में अवैध मदिरा निर्माण एवं बिक्री पर पूर्ण नियंत्रण के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url