सोंढुर में 40 फीट ऊँची भोलेबाबा की प्रतिमा का निर्माण महाशिवरात्रि पर प्राण प्रतिष्ठा,श्री महेश फाउंडेशन करेंगे 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह

नगरी - सोंढुर ( मेचका ) नगरी विकास के अंतिम छोर पर महाशिवरात्रि का पर्व भव्यता और आस्था के अद्वितीय संगम के रूप में मनाने जा रहा है। यहाँ भगवान शिव की 40 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा का निर्माण तेजी से पूर्णता की ओर है। यह विराट प्रतिमा क्षेत्र की धार्मिक आस्था का केंद्र बनने के साथ ही सोंढुर को एक नई आध्यात्मिक पहचान प्रदान करेगी। कारीगरों और विशेषज्ञों द्वारा मिट्टी, सीमेंट और शिल्पकारी के सूक्ष्मतम कार्य को बड़े ही सौंदर्यपूर्ण ढंग से अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस वर्ष पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस प्रतिमा स्थल पर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। पूरे आयोजन को दिव्य एवं भव्य स्वरूप देने की जिम्मेदारी  महेश फाउंडेशन, सांकरा एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से निभाई जा रही है।
इस फाउंडेशन के संस्थापक हितेश महेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए 21 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इनमें वही बेटियाँ शामिल होंगी, जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और संसाधनों के अभाव में उनके विवाह में कठिनाई आ रही है।
उन्होंने कहा कि—हमारी मंशा है कि किसी भी बेटी का विवाह केवल आर्थिक अभाव के कारण रुकना नहीं चाहिए। महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन का प्रतीक है। ऐसे शुभ अवसर पर बेटियों का विवाह कराना हमारे लिए ईश्वरीय सेवा के समान है।”सिन्हा ने बताया कि विवाह स्थल विशेष रूप से 40 फीट ऊँची शिव प्रतिमा के समीप तैयार किया जा रहा है, ताकि सभी नवविवाहित जोड़े भगवान शिव के आशीर्वाद से अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत कर सकें।पूरे आयोजन में पंडितों द्वारा वैदिक अनुष्ठान, बारात स्वागत, सामूहिक पूजन, भव्य भोजन व्यवस्था और संपूर्ण विवाह सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने इस आयोजन को मानवीय सेवा और सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण” बताते हुए  महेश फाउंडेशन की सराहना की है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह चरम पर है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाशिवरात्रि के दिन इस भव्य आयोजन के साक्षी बनने की तैयारी कर रहे हैं।
जिसमे पंजीयन एवं जानकारी हेतु संपर्क: मो. 7008540332 आयोजक महेश फाउंडेशन, सांकरा सोंढुर में आस्था, सेवा और सामाजिक समर्पण का यह अद्भुत संगम निश्चय ही पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक मिसाल साबित होगा।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url