मुनिटी मार्च – एक भारत,आत्मनिर्भर भारत पदयात्रा महामाया मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद निकली पदयात्रा निकले

नगरी - सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित लोकसभा मुनिटी मार्च – एक भारत, आत्मनिर्भर भारत पदयात्रा का शुभारंभ आज महामाई मंदिर में माता महामाया की विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया गया। जिसमे दिन मंगलवार को फरसिया स्थित महामाई मंदिर से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा गोरेगांव, अमाली, संबलपुर, छिपली होते हुए नगरी के बजरंग चौक की ओर अग्रसर हुई। कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व विधायक पिकी शाह, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी, जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, पार्षद राजा पवार, जनपद सदस्य शुभम यदू, अजय नाहटा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। साथ पदयात्रा में एसडीएम प्रीति दुर्गम, जनपद पंचायत सीईओ रोहित बोझा, एसडीओ विपिन रंगारी, पीईएच ठाकुर, विद्युत विभाग के अधिकारी बिसेन, शिक्षा विभाग, पटवारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी सम्मिलित हुए।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसिया में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ महतारी वंदन सहित मनमोहक गीतों की प्रस्तुति कर अतिथियों का अभिवादन किया। तत्पश्चात सांसद भोजराज नाग ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को शुभारंभ कराया।कार्यक्रम में सरपंच केशव टेकाम, उपसरपंच,गांव के पचगण जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
साथ वही सभी के द्वारा भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया गया 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url