शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला किसड़ी में श्रद्धा और उत्साह के साथ आंवला पूजन कार्यक्रम सम्पन्न


बसना/किसड़ी/
शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला किसड़ी में पारंपरिक एवं धार्मिक उत्साह के साथ आंवला पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों,विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर भाग लिया। आंवला पूजन कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से की गई। इसके पश्चात शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना की और सभी ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर बच्चों ने भजन,नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया।

विद्यालय के प्रधानपाठक ने कहा कि आंवला वृक्ष भारतीय संस्कृति में अत्यंत पवित्र माना गया है और इसके पूजन से ज्ञान,स्वास्थ्य एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति,परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों,छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने भाग लिया। सभी ने पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आंवला पूजन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url