रासेयो ने बाल दिवस पर फरसियाँ स्कूल में किया गोष्ठी का आयोजन

नगरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियाँ में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई द्वारा बाल दिवस के अवसर पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य नीरज सोन ने कहा कि “बच्चे किसी भी राष्ट्र का वास्तविक भविष्य होते हैं। देश का आने वाला कल आज के बच्चों पर निर्भर करता है। यदि हमें भारत को स्वर्णिम विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है, तो बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और खुशहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।” 

उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को मेहनत, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति के साथ जीवन जीने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। जिसमे रासेयो कार्यक्रम अधिकारी ऋषिकेश साहू ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 14 नवंबर केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति समाज को जागरूक करने का अवसर है।

सहायक कार्यक्रम अधिकारी यशपाल साहू ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के बच्चों के प्रति स्नेह को याद करते हुए कहा कि उनके इसी प्रेम के कारण उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहा जाता है।

व्याख्याता निरुपमा श्रीमाली ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे और उनके अनुसार बच्चों को पढ़ाई के साथ स्वतंत्र सोचने और सपने देखने की आज़ादी मिलनी चाहिए। 

व्याख्याता किरण श्रीमाली ने नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाने की परंपरा तथा बच्चों को बताए 

वहीं व्याख्याता रेणु सोम ने बाल अधिकारों की सुरक्षा, बाल श्रम उन्मूलन तथा बच्चों को समान अवसर प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया।

गीतिका निषाद ने कहा कि बच्चे देश की सबसे महत्वपूर्ण पूंजी हैं और उन्हीं से भविष्य का सशक्त भारत निर्मित होगा।

कार्यक्रम में छात्रों गगन साहू, चित्ररेखा कश्यप, खेमन साहू, ओजस्विनी निषाद, पायल बनपेला, भूपेश निर्मलकर, चेष्टा दीवान, संकर्षण साहू, कुसुमलता, अर्चना भारद्वाज, चंचल नाग, आराधना विश्वकर्मा और खुशबू बिसेन — ने गीत, कविता, नारा एवं भाषण प्रस्तुत कर समा बांध दिया।

इस अवसर पर निरुपमा श्रीमाली, किरन श्रीमाली, लोमश कुमार पटेल, यशपाल साहू, प्रेमलाल ध्रुव, अरविंद सोम, रेणु सोम, अंजना लाउत्रे, ऋषिकेश साहू, शिल्पा मानिकपुरी, पारुल बिसेन, त्रिवेणी सूर्यवंशी, गीतिका निषाद, आरती निषाद, नीलम साहू, टिकेश साहू, त्रिलोक कपूर ध्रुव, भगवती ध्रुव, ललिता निषाद और भरत चनाप सहित सभी शिक्षक–कर्मचारी उपस्थित रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url