नरेंद्र मोदी विचार मंच की संभाग स्तरीय बैठक : संगठन विस्तार और नई कार्ययोजना पर होगी व्यापक चर्चा


बिलासपुर :- नरेंद्र मोदी विचार मंच के न्यू मिशन इंडिया अभियान के अंतर्गत संगठन विस्तार,जनसंपर्क बढ़ाने और विभिन्न राष्ट्रीय संगठनों को मजबूत बनाने को लेकर संभाग स्तरीय भव्य बैठक का आयोजन 1 बजे रविवार 16 नवंबर को बिलासपुर सर्किट हाउस में किया गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संभाग भर के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा और विद्यार्थी मंच के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में एकत्रित होंगे। 

बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय इकाइयों के गठन,मिशन इंडिया के उद्देश्यों,संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की रणनीति और आने वाले महीनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस बैठक को संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राष्ट्रीय महामंत्री का बिलासपुर में पहला आगमन : पदाधिकारियों में उत्साह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री डोमार साहू का प्रथम बिलासपुर आगमन रहेगा। उनके साथ वरिष्ठ पदाधिकारी रोशन सिंह मंडलोई भी उपस्थित रहेंगे। पदाधिकारियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल,प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू,ओमप्रकाश पटेल और प्रदेश महामंत्री वधुशंकर साहू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह पूरा आयोजन संगठन के शीर्ष नेतृत्व को एक मंच पर लाने वाला अहम कार्यक्रम माना जा रहा है।

संभाग एवं जिला पदाधिकारियों का परिचय,संगठन मजबूती पर फोकस बैठक में बिलासपुर संभाग के सभी जिलों से आए जिला अध्यक्षों और संभागीय पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय कराया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन संभाग अध्यक्ष पुष्पेंद्र करेंगे,जबकि जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू और जिला प्रमुख रमेश साहू की अगुवाई में आयोजन को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने,आमजन तक विचार मंच की पहल को पहुँचाने,जनसंपर्क को बढ़ाने और नई टीमों के गठन पर विशेष रूप से विचार-विमर्श होगा। अतिथियों द्वारा संगठन के उद्देश्यों और भविष्य की दिशा पर विस्तृत उद्बोधन दिया जाएगा।

महिला मोर्चा की भूमिका मजबूत,कार्यक्रम में दिखेगी एकजुटता नरेंद्र मोदी विचार मंच की महिला मोर्चा इस आयोजन में विशेष भूमिका निभा रही है। महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता सोंचे,जिला महामंत्री उमा तिवारी,जिला सचिव रेश्मा लहरे तथा अन्य पदाधिकारी पिछले कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। महिला मोर्चा की टीम ने जिले भर की महिला कार्यकर्ताओं को एकत्र कर संगठन की मजबूती,विस्तार और सक्रिय भूमिका पर व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया है। महिला मोर्चा का कहना है कि मिशन इंडिया अभियान में महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है।

विद्यार्थी मंच भी देगा सशक्त उपस्थिति कार्यक्रम में विद्यार्थी मंच के अध्यक्ष सहित पूरी टीम भी सक्रिय भूमिका में उपस्थित रहेगी। विद्यार्थी मंच के पदाधिकारी संगठन की युवा नीतियों,छात्रों से संबंधित मुद्दों और आगामी अभियानों पर अपने सुझाव राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष पेश करेंगे। युवा वर्ग की बढ़ती भागीदारी को लेकर इस बैठक में विशेष बिंदु शामिल किए गए हैं।

अतिथियों का सम्मान और उद्बोधन मुख्य आकर्षण बैठक के दौरान सभी जिलों से आए पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान किया जाएगा। मुख्य अतिथियों के उद्बोधन के माध्यम से संगठन की विचारधारा,मिशन इंडिया अभियान की महत्ता और आगामी कार्यक्रमों की दिशा पर प्रकाश डाला जाएगा। बैठक के अंत में आगामी महीनों के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर सहमति बनाई जाएगी।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url