दो संस्थानों से 1 लाख से ज्यादा का अवैध धान जब्त


बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।

 इसी क्रम में कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दगौरी में संयुक्त जांच दल द्वारा शत्रुघ्न कौशिक के संस्थान से 28 क्विंटल (70 कट्टी) एवं ग्राम पौंसरा में सुखसागर सूर्यवंशी के संस्थान से 26 क्विंटल (65 बोरी) धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। 

जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 67 हजार है। जिले में अब तक 49 प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए 1541.80 क्विंटल अवैध धान की जब्ती की गई है। 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url