अधिकारी–कर्मचारी सम्मेलन 2025 एवं सेवानिवृत्त/नवनियुक्त सम्मान समारोह आज
नगरी- अधिकारी–कर्मचारी प्रकोष्ठ, तहसील साहू समाज नगरी के तत्वावधान में अधिकारी–कर्मचारी सम्मेलन 2025 एवं सेवानिवृत्त/नवनियुक्त सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 21 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। यह आयोजन पूर्वान्ह 11:00 बजे से साहू समाज भवन, नगरी में संपन्न होगा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज प्रमुख एवं तहसील साहू समाज नगरी के अध्यक्ष कंवल राम साहू कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हृदय लाल साहू, पुनीत राम साहू, अंगद लाल साहू, दीनानाथ साहू, योगेंद्र कुमार साहू, भुवनेश्वरी साहू, देवेश कुमार साहू, गौरव साहू, सुश्री वैभवी साहू, चंद्रभान साहू, रामनाथ साहू, गैंद लाल साहू, एम. आर. साहू, सोमेंद्र साहू एवं प्रकाश साहू सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।
जिसमे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्रथम स्थान प्राप्त देवेश कुमार साहू डिप्टी कलेक्टर एवं गौरव कुमार साहू सहायक संचालक ग्रामीण विकास विभाग,कु वैभवी साहू सहायक संचालक महिला बाल विकास, श्री चंद्रभान साहू आबकारी उप निरीक्षक द्वारा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करें पर व्यापक स्पीच दिया जाएगा। अतः क्षेत्र के प्रतियोगी बच्चों से आग्रह है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग ले ।
इस तहसील साहू समाज नगरी के संरक्षकों एवं अधिकारी–कर्मचारी प्रकोष्ठ से जुड़े सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।आयोजक मंडल ने समाज के समस्त अधिकारीकर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
