बिलासपुर :- विकासखंड कोटा में खंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया,जिसमें क्षेत्रभर से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबल प्रताप जूदेव,छाया विधायक कोटा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,जिला ग्रामीण प्रभारी बिलासपुर उपस्थित रहे।
महोत्सव में मोहित जायसवाल(जिला अध्यक्ष ग्रामीण),तीरथ यादव (जिला उपाध्यक्ष बिलासपुर),जनपद अध्यक्ष श्रीमती सूरज राधेलाल भारद्वाज,जनपद सदस्य परमेश्वर खुसरो,मंडल अध्यक्ष भोजेश रजक,राजू राठौर,बजरंग जायसवाल,दुर्गा उर्फ बबलू कश्यप,नगर पालिका अध्यक्ष कोटा श्रीमती सरोज साहू,जिला महामंत्री महिला मोर्चा गायत्री साहू,रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य निरंजन सिंह पैकरा,श्रीमती जय कुमारी प्रभु जगत,पूर्व कृषि सभापति प्रतिनिधि भानु प्रताप कश्यप,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनपद पंचायत कोटा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी युवराज सिंह, प्राचार्य राजेंद्र जगत,शिक्षा विकासखंड अधिकारी श्रीमती संगीता जायसवाल,ABO एवं खेल विभाग के अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
खिलाड़ियों ने कबड्डी,रस्साकशी,फुटबॉल,वॉलीबॉल व अन्य खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान मैदान में उत्साह देखने लायक था और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का यह प्रयास सराहनीय रहा।




0 Comments