भाजपा कार्यालय घेराव में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन- मोक्ष कुमार प्रधान रहे शामिल


महासमुंद/बसना। जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के जिलाध्यक्ष एवं खलारी विधायक द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस विरोध प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य एवं बसना विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान भी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्यमेव जयते और सत्य की जीत हुई जैसे नारे लगाते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि भाजपा ने झूठे आरोप लगाकर कांग्रेस की छवि को धूलमिल करने का प्रयास किया और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने की कोशिश की। 

उन्होंने कहा कि आज सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है और यह साफ हो गया है कि भाजपा किस तरह लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया है।घेराव के दौरान नगर पालिका के सामने भारी पुलिस बल तैनात किया गया था

 पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को धकेलते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दोबारा मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। कुछ देर तक वहां तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन बाद में स्थिति शांतिपूर्ण रही।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि भाजपा इसी तरह सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करती रही, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url