कलेक्टर से प्राथमिक शाला भवन जर्जर, ग्रामीणों ने नए भवन स्वीकृति एवं खाद्य गोदाम की मांग ....


नगरी - नगरी विकासखंड के अंतिम छोर ग्राम पंचायत मेचका के आश्रित ग्राम अरसीकन्हार में कलेक्टर अविनाश मिश्रा के आगमन पर ग्रामवासियों, सरपंच एवं स्कूली बच्चों द्वारा पारंपरिक रूप से फूल-माला, गुलाल और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच जीवन नाग सहित पंचों एवं ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक शाला अरसीकन्हार का पुराना भवन पिछले चार–पांच वर्षों से पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भवन का अधिकांश हिस्सा ढह गया है, जिससे शाला खंडहरनुमा स्वरूप ले चुकी है। ऐसी स्थिति में बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।  सिर्फ दो कक्षों में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, 

ग्रामीणों ने अवगत कराया कि विद्यालय भवन का दर्ज 48- है और इसकी मरम्मत अब संभव नहीं है। सभी ने मिलकर नया प्राथमिक शाला भवन शीघ्र स्वीकृत करने की मांग की। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन इस मामले पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर नई स्कूल भवन निर्माण की दिशा में कार्रवाई करेगा।

इस दौरान सरपंच जीवन नाग, धनश्याम नेताम, बंशी कुंजाम, बिरजू नेताम, नकुल नेताम, हिरामन नेताम, आनंद मरकाम, लक्ष्मीनाथ सोरी, सोमन नेताम, घुरू सोरी, नारायण कुंजाम, लखमु मरकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url