अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पाली–तानाखार में प्रथम आगमन

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुआ ऐतिहासिक व भव्य स्वागत

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्ति के पश्चात प्रथम बार पाली–तानाखार विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर पाली स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उत्साह,उमंग और संगठनात्मक एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आतिशबाजी,पुष्पगुच्छों और नारों के साथ भव्य स्वागत कर अपनी खुशी और संगठन के प्रति समर्पण का परिचय दिया।


इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय भवानी,चिंटू राजपाल,चंद्रशेखर पटेल(भाजपा मंडल अध्यक्ष,पाली),मंडल महामंत्री द्वय कामता जायसवाल एवं आदरणीय तारकेश्वर पटवा,मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदरणीय दिलीप पटेल,भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय ज्ञान सिंह,पाली नगर पंचायत उपाध्यक्ष लखन प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

इसके साथ ही नव नियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) प्रयाग नारायण शांडिल्य,नवनियुक्त अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री कमल राज,पूर्व पार्षद रामविलास जायसवाल,राजा डिक्सेना, ठाकुर,मुकेश कौशिक,दीपक शर्मा,संजय छाबड़ा,महेंद्र जायसवाल,सरपंच ललित तंवर,संतोष यादव,संतोष साहू,विशाल मोटवानी,सोनू जगत सहित पाली–तानाखार क्षेत्र से आए सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश महामंत्री के रूप में यह दायित्व अनुसूचित जनजाति समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा नई ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करेगा और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेगा।

कार्यक्रम के दौरान “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “संगठन मजबूत हो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। अंत में सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक एकता, अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। यह स्वागत समारोह पाली–तानाखार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बना।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url