प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं — मोक्ष कुमार प्रधान


महासमुंद/बसना। छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब प्रदेश की पुलिस भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है। दंतेवाड़ा जिले में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) तोमेश वर्मा पर दिनदहाड़े हुए जानलेवा हमले ने राज्य की गृह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावरों ने DSP तोमेश वर्मा का लगभग 80 किलोमीटर तक पीछा कर हमला किया, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि अपराधियों में कानून और प्रशासन का कोई भय शेष नहीं रह गया है।

इस घटना को लेकर कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य का गृह विभाग पूरी तरह से विफल हो चुका है। जब कानून की रक्षा करने वाले अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती।मोक्ष कुमार प्रधान ने भाजपा को घेरते हुए कहां है प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए वर्तमान गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url