शहर में गूंजेगी कलमकारों की एकजुट आवाज,21 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ का ऐतिहासिक महासम्मेलन
![]() |
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को एक नई दिशा देने और पत्रकारों के अधिकारों,सुरक्षा तथा सम्मान के सवालों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ द्वारा आगामी 21 दिसंबर को बिलासपुर में एक विशाल पत्रकार महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि महासम्मेलन की संपूर्ण रूपरेखा तय कर ली गई है और हाल ही में संपन्न संगठनात्मक बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक निर्णय ले लिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह महासम्मेलन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि प्रदेशभर के पत्रकारों की आवाज को एकजुट कर उसे सशक्त रूप देने का प्रयास है। पत्रकारों की समस्याओं,चुनौतियों और भविष्य की दिशा को लेकर यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।
लखीराम ऑडिटोरियम बनेगा पत्रकारों के महाकुंभ का साक्षी प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महासम्मेलन के आयोजन हेतु बिलासपुर के प्रतिष्ठित लखीराम ऑडिटोरियम का चयन किया गया है। 21 दिसंबर को यह सभागार प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे पत्रकारों,संपादकों,छायाकारों डिजिटल मीडिया कर्मियों,बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक चिंतकों से खचाखच भरा रहेगा। कार्यक्रम की भव्यता और सुव्यवस्थित संचालन को देखते हुए तैयारियों को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है उन्होंने बताया कि मंच सज्जा,अतिथियों के स्वागत,पंजीयन व्यवस्था,बैठक व्यवस्था,भोजन,पेयजल एवं सुरक्षा जैसे सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। संगठन का प्रयास है कि महासम्मेलन में शामिल होने वाले प्रत्येक पत्रकार साथी को सम्मान और सुविधा दोनों का अनुभव हो।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप,जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा,जिला उपाध्यक्ष भूषण प्रसाद श्रीवास सभी ने बताया कि इस महासम्मेलन की गरिमा बढ़ाने के लिए भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे। उनकी स्वीकृति मिलने के बाद संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को लेकर शासन-प्रशासन भी गंभीर है। उम्मीद की जा रही है कि तोखन साहू पत्रकारों की सुरक्षा,उनके अधिकारों,कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं तथा पत्रकार कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर अपने विचार रखेंगे और संगठन को मार्गदर्शन देंगे।
पत्रकारिता के सरोकारों पर होगा गंभीर विमर्श प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने कहा कि यह महासम्मेलन केवल मिलन समारोह नहीं,बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा और उसके भविष्य को सुरक्षित करने का एक वैचारिक मंच होगा। सम्मेलन के दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून,फील्ड रिपोर्टिंग में आने वाली जोखिम भरी परिस्थितियां,ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों की समस्याएं,तथा डिजिटल युग में मीडिया की भूमिका और जिम्मेदारी जैसे अहम विषयों पर गंभीर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में कार्यरत पत्रकारों से लेकर शहरों में काम करने वाले मीडिया कर्मियों तक,सभी को एक साझा मंच पर लाकर उनकी सामूहिक आवाज को मजबूती देना है।
रूपरेखा बैठक में तय हुई मिनट-टू-मिनट योजना जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुई संगठन की उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस बैठक में महासम्मेलन की मिनट-टू-मिनट कार्ययोजना तैयार की गई और सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 21 दिसंबर का यह आयोजन छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा।
बड़ी संख्या में सहभागिता की अपील संघ के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला महासचिव गौतम बाल बोंदरे और कोर कमेटी ने छत्तीसगढ़ के समस्त पत्रकार साथियों,छायाकारों,प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े कर्मियों से अपील की है कि वे 21 दिसंबर को बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संगठन की एकता और शक्ति का परिचय दें। यह महासम्मेलन आपसी भाईचारे,संवाद और पत्रकार हितों के लिए संघर्ष को नई ऊर्जा देने का अवसर होगा।
बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा,प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल,प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप,प्रदेश सचिव सुधीर तिवारी,अजय द्विवेदी,उमाशंकर साहू,जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा,जिला उपाध्यक्ष भूषण प्रसाद श्रीवास,जिला महासचिव गौतम बाल बोंदरे,जिला सचिव उमाशंकर शुक्ला,मीडिया प्रभारी यू. मुरली राव,बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष रूपचंद अग्रवाल सहित पवन वर्मा, रमेश यादव,रमेश गोयल,संजय ठाकुर,जितेन्द्र पोर्तें,रंजीत खनूजा, दुर्गेश मरावी,दिव्यांग सोनी,मोहन मदवानी,अजय साहू,अनिल यादव,अरविन्द परिहार,रोहिणी अग्रवाल,गीता सोंचे,पुष्पा साहू,लता गुप्ता,रेशमा लहरे सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


