महिला सशक्तिकरण को भाजपा का बड़ा संदेश,माया झाड़ी बनीं बीजापुर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष
बीजापुर :- भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए माया झाड़ी को बीजापुर जिले का भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से न केवल महिला मोर्चा,बल्कि पूरे जिले के भाजपा संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
माया झाड़ी की नियुक्ति पर प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक भाजपा के वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,प्रदेश महामंत्री(संगठन)पवन साय,प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी राजपूत,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा,जिले के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा,प्रदेश उपाध्यक्ष जी.वेंकट,भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार सहित जिला संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए माया झाड़ी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
नव-नियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माया झाड़ी ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है,वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने सदैव महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है और आज वे उसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिला मोर्चा की प्राथमिकता महिलाओं को राजनीतिक रूप से जागरूक करना,उन्हें संगठन से जोड़ना और उनकी सामाजिक-आर्थिक मजबूती के लिए कार्य करना रहेगा। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं,केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने के लिए महिला मोर्चा की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी।
माया झाड़ी ने यह भी कहा कि वे महिला मोर्चा को केवल संगठनात्मक इकाई तक सीमित नहीं रखेंगी,बल्कि उसे समाज सेवा, जनसमस्या समाधान और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का कार्य करेंगी। स्वयं सहायता समूहों,युवतियों,मातृशक्ति और ग्रामीण महिलाओं को संगठन से जोड़कर महिला मोर्चा को एक सशक्त मंच के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस नियुक्ति के बाद जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न मंडलों और ग्रामीण क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं ने नई अध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बीजापुर जिला महिला मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि माया झाड़ी की नियुक्ति से बीजापुर जिले में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और आगामी समय में महिला मोर्चा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। यह नियुक्ति निश्चित रूप से भाजपा के महिला सशक्तिकरण के संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।
![]() |
| छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ |


