जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष ने गांव की गलियों में मांगा अन्नदान ....
नगरी - छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व छेरछेरा (पूस पुन्नी) के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत छिपली के पंचशील टिकरा पारा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नदान मांगने की परंपरा श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई गई। इस आयोजन में ग्रामवासियों के साथ जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष हृदय साहू ने घर-घर जाकर अन्नदान संग्रह किया।
लोकपर्व की परंपरा को जीवंत रखते हुए उपाध्यक्ष हृदय साहू स्वयं गांव की गलियों में अन्नदान मांगते नजर आए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को पूस पुन्नी पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छेरछेरा पर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति का प्रतीक है, जो बचपन की स्मृतियों को संजोने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और दान की भावना को सुदृढ़ करता है।
इस अवसर पर तोमल साहू, नेपाल साहू, मानसिंग साहू, मोनू पोटाई, खिलावन निर्मलकर, तिलकराम देव, अंकालु निषाद, जीवन देव, पप्पू नाग, सुनील साहू, कान्हा बोरघरिया, चिंता नेताम, तोषण बोरघरिया, तरुण साहू, खिलेश साहू, कुलदीप कश्यप, परमेश्वर साहू, मुकेश बोरघरिया, कीर्तन साहू, रामेश्वर ब्रह्म, कुलेश्वर कश्यप, इंद्रजीत कश्यप, यतींद्र ध्रुव, राहुल साहू सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
अंत में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं ग्रामवासियों ने छेरछेरा पर्व को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में संरक्षित एवं संवर्धित रखने का संकल्प लिया।
