नगरी में भव्य विश्व हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, वही सनातन एकता का संदेश दिए...
नगरी - सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं समाज में एकता के उद्देश्य से नगरी नगर में विश्व हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन शुक्रवार को राजाबाड़ा, नगरी में किया गया। आयोजन समिति के अनुसार यह सम्मेलन समाज को संगठित कर एक समर्थ, सशक्त एवं संस्कारवान भारत के निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु आयोजित किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि कोटेश्वरधाम नगरी के सत्यनारायण बाबा, मुख्य वक्ता हरिओम शर्मा (प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख), विशिष्ट अतिथि निशा साहू (व्याख्याता), मुरलीबाबा श्रृंगी ऋषि आश्रम, सरभंग ऋषि आश्रम, गौतम ऋषि आश्रम आदि के संतजन, साहू समाज, गोंड़ समाज, हलवा समाज, मरार समाज, कलार समाज, कुम्हार समाज, धोबी समाज, जैन समाज, यादव समाज, ब्राम्हण समाज, राजपूत समाज के प्रमुख व सामाजिक मातृशक्तियां सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
व्याख्याता निशा साहू ने पंच परिवर्तन पर कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी का बोध व नागरिक कर्तव्य पर प्रकाश डालते हुए प्लास्टिक का त्याग, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया।
मुख्य वक्ता हरिओम शर्मा ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष की प्रेरक यात्रा, उसके उद्देश्यों एवं भविष्य की दिशा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज को जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि सत्यनारायण बाबा ने हिन्दुत्व विषय पर संगठित हिन्दू समाज व महानदी प्रकाट्य पर अपनी बात रखी।कार्यक्रम में आरएसएस के खंड संचालक गोकुल राम देवांगन, जिला कार्यवाह धनेश्वर निर्मलकर, मुरली बाबा (श्रृंगी ऋषि आश्रम, सिहावा),नगरी खंड कार्यवाहक मोतीलाल, सहकार्वाह रेखराज साहू, खंड संपर्क महेंद्र नेताम, सामाजिक समरसता प्रमुख पी.आर. साहू, दिनेश्वरी नेताम सहित आरएसएस के कार्यकर्ता मंडल नगरी व फरसियां के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आयोजन में आर.एल. देव, मोहन नाहटा, नंद यादव, तुलसी साहू, परमेश्वर सोनबेर, प्रकाश बैस, उमाशंकर नागवंशी,सुरेंद्र सिंह सार, दीनदयाल यादव, निखिल साहू, संत कोठारी, शकुन कश्यप, सुलोचना सिन्हा, उमाशंकर ध्रुव, प्रेस सहित समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त सनातन धर्मावलंबियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं प्रबुद्धजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
