कांग्रेस पार्टी ने अनवर रजा को सौंपा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी की कमान ...

 नगरी - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतागणों और एआईसीसी के पदाधिकारियों से व्यापक परामर्श के बाद, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की अनुशंसा पर कांग्रेस ने पूरे राज्य के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसके अंतर्गत नगरी (सिहावा) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनवर रज़ा की नियुक्ति की गई है।
अनवर रज़ा की नियुक्ति के साथ ही सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। बधाइयों का सिलसिला जारी है, और कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

अनवर रज़ा ने अपनी राजनीतिक यात्रा में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे पूर्व में कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष, मुस्लिम समाज नगरी के पूर्व अध्यक्ष, और स्पोर्ट्स क्लब नगरी के अध्यक्ष रह चुके हैं। अपनी सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक भूमिका के कारण वे हमेशा से क्षेत्र में पहचाने जाते रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि अनवर रज़ा के नेतृत्व में नगरी ब्लॉक कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। पार्टी ने एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप कर एक कुशल रणनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इससे नगरी क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अनवर रज़ा ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में, युवा साथियों के साथ मिलकर, संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाकर पार्टी की मजबूती में योगदान देंगे।

अनवर रज़ा की नियुक्ति पर क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक अशोक सोम, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, जनपद सदस्य प्रमोद कुंजाम, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष हरीश साहू सहित दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, किसान कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस और अल्पसंख्यक विभाग सहित सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भी अनवर रज़ा को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url