सांकरा पंचायत ने रचा इतिहास: डिजिटल कर वसूली में बना देश का रोल मॉडल
UPI के माध्यम से संपत्ति कर भुगतान, पंचायती राज मंत्रालय ने कहा – “अब मुंबई छत्तीसगढ़ से सीखेगा”
इस अवसर पर भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “अब मुंबई छत्तीसगढ़ से सीखेगा”, जो इस उपलब्धि के राष्ट्रीय महत्व को दर्शाता है।
कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारीक, संचालक पंचायत छत्तीसगढ़ प्रियंका महोबिया, कलेक्टर धमतरी अबिनाश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, उपसंचालक पंचायत नकुल वर्मा, सीईओ जनपद रोहित बोरझा, सरपंच नगरी नागेंद्र बोरझा तथा पंचायत सचिव मदन सेन सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि समर्थ पंचायत पोर्टल के माध्यम से अब ग्रामीण नागरिक घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के जरिए संपत्ति कर सहित अन्य पंचायत करों का भुगतान कर सकेंगे। इससे न केवल कर संग्रहण की प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि पारदर्शिता बढ़ेगी और पंचायतों की आय में भी वृद्धि होगी।
ग्राम पंचायत सांकरा की यह पहल प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की पंचायतों के लिए एक मॉडल के रूप में उभरी है, जो भविष्य में डिजिटल शासन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी।

