कर्णेश्वर मेला महोत्सव 2026: नगरी में माता कर्मा और हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ मेले का भव्य आगाज
महानदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा; 5 दिनों तक मचेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
नगरी। कर्णेश्वर धाम में मेला महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया है प्रथम दिवस भक्त माता कर्मा व हनुमानजी मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कलश यात्रा व गंगा पूजन से हुई। आचार्य पवन मिश्रा, उपाचार्य गंगेश तिवारी गंडई, प्रवीण मिश्रा रायपुर ,राकेश चौबे पदमपुर के मुखारविन्द से प्रथम दिवस के प्रातः कालीन बेला में पंचाग पूजन,वेदी पूजन उपरांत भव्य कलश यात्रा निकली जो महानदी व बालका नदी से जल लेकर कर्णेश्वर धाम पहुची।
सान्ध्य कालीन बेला में माता कर्मा व हनुमानजी की मूर्ति का अन्नाधिवास हुआ। दूसरे दिन दोनों मन्दिर में कलश स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूर्णाहुति हुआ।मन्दिर व मण्डप का निर्माण जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने अपने परिजन की स्मृति में किया है वही भक्त माता कर्मा की मूर्ति गिरधारी साहू साकरा तथा हनुमानजी की मूर्ति पण्डित नारायण प्रसाद की स्मृति में लक्ष्मन प्रसाद पाण्डेय परिवार नगरी द्वारा दी गई है। शनिवार सान्ध्य कालीन बेला में चित्रोत्पला महानदी व कर्णेश्वर महादेव की पूजा अर्चना से मेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ।परम्परानुसार खम्भेस्वरी में ध्वजा लगाया गया।
मेला महोत्सव के दौरान रात्रि में 1फरवरी को लोक प्रयाग राजिम, 2 फरवरी को रंग झरोखा भिलाई,3 फरवरी को स्वरागिनी डान्स ग्रुप रतनपुर, 4 फरवरी को रंग छत्तीसा राजनांदगांव,5 फ़रवरी को गोल्डन स्टार नाइट राजिम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
इस दौरान संरक्षक कैलास पवार,ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, रवि दुबे,सचिव भरत निर्मलकर,कोशाध्यक्ष निकेश ठाकुर,सह सचिव दय मोहन पुजारी राम भरोसा साहू,वरिष्ठ ट्रस्टी प्रकाश बैस, नागेन्द्र शुक्ला,शिव कुमार परिहार, ललित शर्मा कमल डागा ,राम प्रसाद मरकाम,गगन नाहटा,नोहर साहू,छबि ठाकुर,राम लाल नेताम,मोहन पुजारी,योगेश साहू अमर सिंह पटेल,
अंजोर निषाद,रवि भट्ट, दीपक यदु,सचिन भंसाली, महेंद्र कौशल,प्रताप सुरेशा,मिलेश साहू बबलू गुप्ता,ललित निर्मलकर,ईश्वर जांगड़े,अनिरुद्ध साहू,दुर्गेश साहू, कैलाश प्रजापति,दीपक यदु,प्रकाश सार्वा ,देवेंद्र साहू,हनी कश्यप,नरसिंह मरकाम,मोहन नाहटा, बंटी जैन,होरी लाल पटेल,के आर बोरघरिया,टेस्वर ध्रुव मदन साहू,सन्तु साहू डोमार मिश्रा ,मनोज गुप्ता, प्रेमजीत छाबड़ा आदि मौजूद रहे
