पिरदा आत्मानंद स्कूल वार्षिकोत्सव: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शिक्षा और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शिक्षा और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के सपनों को उड़ान देने वाला केंद्र है। पिरदा जैसे क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध होना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है। हमारा संकल्प है कि बसना विधानसभा का कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे ।
शिक्षा ही विकास का आधार: डॉ. संपत अग्रवाल
विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने अत्यंत आत्मीय भाव से कहा कि विद्यार्थी जीवन तपस्या के समान है। आप केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि अपने कौशल (Skills) को भी विकसित करें। अनुशासन और कड़ा परिश्रम ही वह मार्ग है जो आपको आपके सपनों की ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को आज से ही तैयार करें।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
गणमान्य जनों की उपस्थिति
इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पिथौरा जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे,पिथौरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल,जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल अम्बु,पिरदा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान,जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे,अध्यक्ष शाला विकास समिति इंदल बरीहा,अध्यक्ष शाला विकास समिति इमामुद्दीन शेख,सांसद प्रतिनिधि दीनबंधु प्रधान,महामंत्री मनीराम निषाद,महामंत्री सुभाष बंजारा,प्राचार्य तरुण पटेल, विधायक निज सचिव नरेंद्र बोरे, हरिकेश भोई,रमेश प्रधान ,हेमलाल सिदार, तोशकुमार पटेल,माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य अरुण प्रधान, संचालन लोरिश कुमार ,भगवान दास अग्रवाल,सुरेश नायक, अनुज प्रधान,दिनेश कश्यप,प्रोफेसर अनिल दीवान,अजय भोई, विद्यार्थीगण , स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, भारी संख्या में पालकगण और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रति उनके सतत सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।


