10 राज्यों के सीईओ-बीडीओ ने सांकरा पंचायत में योजनाओं का किया निरीक्षण, भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था और आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन ....

नगरी। धमतरी जिले के विकासखंड नगरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में गुरुवार को विभिन्न राज्यों से आए अधिकारियों का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश के 10 राज्यों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) एवं विकासखंड अधिकारी (बीडीओ) ने जनपद पंचायत नगरी के अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत सांकरा का विस्तृत निरीक्षण किया।
ग्राम भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मसान डबरा कमार जनमन आवास मॉडल कॉलोनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा सहित पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। पंचायत में क्रियान्वित शासकीय योजनाओं, स्वच्छता व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों, आजीविका गतिविधियों तथा आधारभूत सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों को विस्तारपूर्वक प्रदान की गई।

इस अध्ययन दौरे में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, मध्य प्रदेश, मिजोरम, महाराष्ट्र एवं राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने पंचायत में किए जा रहे नवाचारों एवं विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए प्रेरणादायी बताया।
प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत सांकरा में स्वच्छता व्यवस्था, आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं जनभागीदारी को उत्कृष्ट बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर योजनाओं का समन्वित और पारदर्शी संचालन सराहनीय है।
इस अवसर पर सरपंच नगेंद्र बोझा, पूर्व सरपंच शशि ध्रुव, उपसरपंच राजू साहू, सीईओ रोहित बोझा, सचिव मदन सेन सहित पंचगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों में भी उत्साह का वातावरण देखा गया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url