तहसील साहू समाज मगरलोड का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष रोहित साहू, उपाध्यक्ष छन्नू राम साहू बने

नगरी। तहसील साहू संघ मगरलोड का 10 फरवरी मंगलवार को कर्मा भवन मगरलोड में शपथ ग्रहण समारोह दिन मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला साहू संघ धमतरी अध्यक्ष गणेश राम साहू, अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष विरेंद्र साहू अति विशिष्ट अतिथि जिला साहू संघ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार साहू, निर्मला साहू, जिला साहू संगठन सचिव सुभाष साहू, जिला पंचायत सभापति मीना साहू की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। 

 मुख्य अतिथि जिला संघ गणेश साहू ने नवनिर्वाचित तहसील साहू संघ मगरलोड अध्यक्ष रोहित साहू,उपाध्यक्ष छन्नू राम साहू, महिला उपाध्यक्ष भानु प्रिया साहू, संगठन सचिव जितेंद्र साहू, महिला संगठन सचिव भामिनी साहू को शपथ ग्रहण कराया गया तहसील साहू संघ अध्यक्ष रोहित साहू ने तहसील साहू संघ की कार्यकारिणी पदाधिकारी की घोषणा किया गया जिसमें संरक्षक, संयोजक, अंकेक्षक, सलाहकार, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ,व्यापारी प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ, मीडिया एवं मंदिर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को मुख्य अतिथि ने शपथ ग्रहण कराया गया। 

 मुख्य अतिथि जिला साहू संघ अध्यक्ष गणेश राम साहू ने उद्बोधन में कहा कि समाज में अंतरजातीय, अंतरधर्म विवाह, नशापन युवा युवतियों में संस्कार की आवश्यकता है। जिला स्तर के समस्त ग्रामों में युवा युवतियों को समर कैंप के माध्यम से सामाजिक समरसता की प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर जोर दिया है। आज से आप सभी पदाधिकारी को समाज आगे बढ़ाने कि आप सबको जिम्मेदारी और सोपा गया है 

वही अध्यक्षता कर रहे हैं जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा कि समाज में हर बच्चे को शिक्षा और हर युवा को दिशा की जरूरत है। आज समाज के बच्चे भटक रहे है केवल दिशाहीन के कारण भटक रहे है। आज समाज को दिशा देने की जरूरत है। 

समाज की एकता संगठन एवं विकास पर सब की भागीदारी जरूरी है साहू समाज में धन पद प्रतिष्ठा है परंतु संस्कार नहीं है। युवाओं में संस्कार की आवश्यकता है। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू ने कहा कि समाज संगठित समाज है। कर्मा माता मंदिर भवन की व्यवस्था के लिए सामाजिक एवं राजनीतिक पदाधिकारी से धन संग्रहण कर सहयोग देने सुझाव दिया गया। 
जिला संगठन सचिव सुभाष साहू एवं जिला महासचिव विजय साहू ने सामाजिक पदाधिकारी की जिम्मेदारी समाज का उत्थान समाज सुधार आदि विषय पर विचार व्यक्त किया। साथ समाज में बेटी बचाव बेटा पढ़वा की पर जोर दिया गया नव नियुक्त तहसील साहू संघ अध्यक्ष रोहित साहू ने कहा कि आज पद की शपथ ग्रहण का दिन नहीं है बल्कि आज समाज निर्माण संकल्प का दिन है समाज सेवक की शपथ लिए हैं।

 मंच संचालक कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रमुख आत्माराम साहू ने किया तथा साहू संघ मगरलोड परिक्षेत्र अध्यक्ष सुरेश साहू ने आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लिलेश साहू, जनपद सभापति तिलोत्मा साहू नंदनी साहू, सदस्य दुर्गेश्वरी साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्याम साहू, जिला विशेष अतिथि सदस्य महेंद्र साहू, डिगेश्वरी साहू, राजाराम साहू, रामगोपाल साहू, कुलदीप साहू, भिखारी लाल साहू, कमलेशकांत साहू, अमित साहू, राजेंद्र साहू, संतलाल साहू, 

भुवन साहू, गोविंद साहू, आज्ञाराम साहू, सुरेश साहू, छत्रपाल साहू, काशीराम साहू, लोकेश साहू, हेमलाल साहू, रामचरण साहू, तोरण साहू, खिलावन साहू, जयकृष्णा साहू,घनश्याम साहू, सहित सामाजिक गण उपस्थित हुए।

साथ में मगररोड परिक्षेत्र के द्वारा सभी को प्रतीक चिन्ह के रूप में अतिथियो को मां कर्मा माता फोटो भेट की गई।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url