मगरलोड तहसील साहू संघ द्वारा मधुबन धाम में भव्य मेला पर प्रसाद वितरण करते हुए
नगरी - मगरलोड तहसील साहू संघ के तत्वावधान में मधुबन धाम परिसर में भव्य मेला एवं भोग-भंडारा कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं श्रद्धा भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र भर से समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक एवं सामाजिक एकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला साहू संघ धमतरी के पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए भोग-भंडारा व्यवस्था में हाथ बंटाया। इस अवसर पर अध्यक्ष गणेश राम साहू, संरक्षक लक्ष्मी नारायण साहू, कोषाध्यक्ष श्री संत राम साहू, सचिव कमलेश कांत साहू एवं व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक सीमांत साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे हैं
सभी पदाधिकारियों ने मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण एवं व्यवस्थाओं का संचालन किया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, सहयोग और सेवा भावना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। उपस्थित जनसमूह ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
