आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज उपक्षेत्र बोधसेमरा में आदिदेव बूढ़ादेव महापर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नगरी - आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज, उपक्षेत्र बोधसेमरा द्वारा आदिदेव बूढ़ादेव की पावन पूजा-अर्चना कर महापर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विविध धार्मिक अनुष्ठानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आत्माराम नेताम (सरपंच) अध्यक्षता नारद राम ध्रुव विशिष्ट अतिथियों के रूप में सुरेश ध्रुव, चंद कुमार ध्रुवंशी, सुरेश नेताम, हुलेश्वर ध्रुव (ग्राम पटेल), श्रीमती शशिकला नेताम, आरती ध्रुव, लीलावती, पुष्पा ध्रुव, सेतबंधु मरकाम, सखा राम मरई, टाकेश ध्रुव, पुरंजन नेताम, हेमलाल मरकाम, संतोष ध्रुव, अर्जुन नेताम, बिसाहू राम मरई सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
पूजा-अर्चना के उपरांत समाज के बच्चों एवं युवाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक गीत-नृत्य और लोक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन उत्सव का वातावरण बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि यह महापर्व समाज की सांस्कृतिक परंपराओं, आस्था और एकजुटता का प्रतीक है। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण सगा समाज का विशेष योगदान रहा।
यह महापर्व भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता की अनुपम मिसाल बनकर संपन्न हुआ।
