कंचन परिवार ने श्री राम नव युवक परिषद नगरी को स्पीच स्टैण्ड भेंट कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी ...

नगरी - नगर की सक्रिय सामाजिक संस्था श्री राम नव युवक परिषद नगरी को स्थानीय चुरियारा पारा निवासी कंचन परिवार द्वारा एक आकर्षक स्पीच स्टैण्ड भेंट किया गया। परिषद को लंबे समय से एक अच्छे स्पीच स्टैण्ड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे कंचन परिवार ने स्नेहपूर्वक पूरा किया।
जानकारी के अनुसार, नगर के वरिष्ठ पेंशनर स्वर्गीय ऋषि राम कंचन ने अपने जीवन के अंतिम समय में अपने पुत्र द्रोण कंचन के समक्ष इच्छा व्यक्त की थी कि उनकी स्मृति में परिषद को आवश्यक सामग्री भेंट की जाए। पिता की इस अंतिम इच्छा को सम्मान देते हुए द्रोण कंचन ने गांधी चौक राजा बाड़ा स्थित दंतेश्वरी सभा सभाकक्ष में स्पीच स्टैण्ड सप्रेम परिषद को प्रदान किया।

इस अवसर पर श्री राम नव युवक परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कंचन परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वर्गीय ऋषि राम कंचन की पुण्य स्मृति में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कंचन परिवार की इस अनुकरणीय पहल पर नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संरक्षक हृदय नाग, हेमलाल सेन, अध्यक्ष अशोक पटेल, उपाध्यक्ष सुरेश साहु, रोहित नाग, हरिश यादव, कोषाध्यक्ष भरत साहु, सचिव नरेश छेदैहा, सहसचिव महेंद्र साहु, शंभु कश्यप, पार्षद अश्वनी निषाद सहित ज्ञानेंद्र सोम, भोजराज पटेल, सोहन कंचन, उधोलाल साहु, द्रोण कंचन, सुरेश चनाप, नोहर साहु सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url