महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव


बलरामपुर में भाजपा महिला मोर्चा का भव्य “केंद्रीय बजट संवाद” कार्यक्रम संपन्न

बलरामपुर-रामानुजगंज :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं को आर्थिक,सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “केंद्रीय बजट संवाद” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 9 फरवरी 2026 को भाजपा जिला कार्यालय बलरामपुर के सभागार में भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती विभा अवस्थी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्रीमती फुलेश्वरी सिंह जी को विशेष दायित्व सौंपा गया, जिनके कुशल नेतृत्व,मार्गदर्शन एवं सतत सहयोग से यह संवाद कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी और सार्थक सिद्ध हुआ। उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर बजट की उपयोगिता को सरल शब्दों में प्रस्तुत किया गया।

इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं के लिए किए गए विशेष प्रावधानों—जैसे स्वरोजगार,स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन,महिला उद्यमिता,शिक्षा,स्वास्थ्य,सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय समावेशन—की विस्तृत जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि केंद्र सरकार का बजट देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम है।

वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह बजट महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं,बल्कि विकास की भागीदार बनाने का संकल्प दर्शाता है। महिला आत्मनिर्भरता को सशक्त करने के लिए बजट में किए गए प्रावधान ग्रामीण,शहरी,कामकाजी,गृहिणी एवं युवा महिलाओं के लिए समान रूप से लाभकारी हैं।

कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुषमा मिंज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की नीतियाँ महिला सम्मान,सुरक्षा और स्वावलंबन को केंद्र में रखकर बनाई जा रही हैं और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम व्यापक स्तर पर देखने को मिलेंगे।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मंजू भट्ट द्वारा किया गया, जिन्होंने संवाद को सुचारु एवं अनुशासित रूप से आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती शीतल नायक,भानु प्रकाश दीक्षित,नीलम रजवाड़े,विकास मंडल,सुमित्रा सूर्यवंशी,राजू गुप्ता मंडल,श्रीमती अर्पणा दीक्षित,श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता,श्रीमती दीपिका एक्का,रजनी सोनी,श्रीमती सुखमनिया सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी,कार्यकर्ता,सामाजिक संगठन की प्रतिनिधि एवं स्थानीय महिला शक्तियाँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने बजट में दिए गए महिला हितैषी प्रावधानों पर अपने अनुभव साझा किए तथा उन्हें जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिला सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। अंत में कार्यक्रम का समापन महिला शक्ति के सम्मान,राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ किया गया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url