ऑपरेशन सिपाही : रक्षासूत्र के माध्यम से सैनिकों को सम्मान,स्नेह और आभार का संदेश


बिलासपुर :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिलासपुर द्वारा देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों के सम्मान में "ऑपरेशन सिपाही - रक्षासूत्र 2025"कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यालय,करबला परिसर में किया गया। यह आयोजन सैनिकों के प्रति कृतज्ञता, आशीर्वाद और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत था,जिसमें महिला मोर्चा की बहनों ने सैनिक भाइयों के लिए अपने हाथों से रक्षा सूत्र(राखी)तैयार कर उन्हें समर्पित किया। रक्षा सूत्र न सिर्फ रक्षाबंधन पर्व का प्रतीक है,बल्कि यह सुरक्षा,स्नेह और विश्वास का ऐसा बंधन है जो बहनों के आशीर्वाद के साथ जुड़ा होता है। महिला मोर्चा की बहनों ने यह संदेश दिया कि देश की रक्षा में लगे हर सैनिक के पीछे एक पूरा देश उनके साथ है और उनके सुरक्षित रहने की प्रार्थना हर घर की बहनें करती हैं।


कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि हमारे सैनिक भाई सीमाओं पर तैनात रहकर जो बलिदान और सेवा करते हैं,वह राष्ट्र के लिए अनमोल है। यह राखी सिर्फ धागा नहीं,हमारी भावनाओं का प्रतीक है जो उनके साहस और समर्पण को नमन करती है। इस अवसर पर जिला महामंत्री गायत्री साहू,संध्या सिंह,मंडल अध्यक्ष चांदना गोस्वामी,ज्योति मिश्रा,कविता वर्मा,पूजा खत्री,सुमित्रा कोरी सहित महिला मोर्चा की अनेक बहनों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामयी बना दिया।


कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों ने सैनिकों के लिए विशेष संदेश लिखे हुए पत्र भी तैयार किए,जिन्हें राखियों के साथ भेजा जाएगा। यह पहल न सिर्फ एक उत्सव है, बल्कि एक राष्ट्रीय भावनात्मक जुड़ाव का उदाहरण है,जिससे समाज में राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान और प्रेरणा की भावना जागृत होती है।"ऑपरेशन सिपाही - रक्षासूत्र 2025" एक अभिनव प्रयास है,जो यह दर्शाता है कि देश के सैनिक केवल सीमा पर नहीं,बल्कि हर नागरिक के दिलों में बसते हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url