प्रेस क्लब में पत्रकारों और परिजनों के लिए लगा हेल्थ कैंप, 60 से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
बिलासपुर :- प्रेस क्लब बिलासपुर में बुधवार को पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला,जिसमें 60 से अधिक पत्रकारों और उनके परिजनों की जांच की गई।शिविर का उद्देश्य पत्रकारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और व्यस्त दिनचर्या के बीच समय रहते बीमारियों की पहचान कर इलाज सुनिश्चित करना रहा।
शिविर में ब्रेथफ्री सिप्ला फार्मा की टीम से उज्ज्वल शर्मा(एमटीएफ) और विवेक शर्मा(पीटी)ने सेवाएं प्रदान कीं। पीएफटी स्पाइरोमीटर से फेफड़ों की कार्यक्षमता,पीएफएम ब्रीथोमीटर से फेफड़ों की क्षमता,बीपी जांच,धूम्रपान करने वालों के लिए नेकोटेक्स टेस्ट, इनहेलर डिवाइस का डेमो और काउंसलिंग जैसी सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
जिन लोगों में जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आईं, उन्हें डॉ.अखिलेश देवरस के अस्पताल में आगे की मुफ्त उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की सलाह दी गई। शिविर में भाग लेने वाले पत्रकारों ने राहत की भावना व्यक्त की और इस सफल आयोजन के लिए प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का आभार जताया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली,उपाध्यक्ष संजीव पांडेय,सचिव दिलीप यादव,सहसचिव दिलीप जगवानी,कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक,कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे सहित वरिष्ठ पत्रकार राजेश अग्रवाल,राजेश दुआ,अखलाख खान,लोकेश वाघमारे,पंकज गुप्ते,जेपी अग्रवाल,रवि शुक्ला,गुड्डा सदाफले,मनीष शर्मा,संजीव सिंह ठाकुर,संतोष मिश्रा,शरद पांडेय,अप्पू शुक्ला,रज्जू कोसले,श्याम पाठक,विनोद सिंह ठाकुर,साखन दर्वे,सत्येंद्र वर्मा, रमेश राजपूत,अमन पांडेय,नीरज धार,दीवान श्रीचंद मखीजा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
पत्रकारों ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम के चलते स्वास्थ्य जांच के लिए समय निकालना कठिन होता है। ऐसे शिविरों के आयोजन से समय रहते स्वास्थ्य समस्याओं का पता चलता है और उपचार संभव हो पाता है। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने चिकित्सा टीम और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


