पुलिस की बड़ी कार्रवाई नगोई एनीकट के पास जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार,नगदी व ताश की गड्डी जब्त
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया,आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
बिलासपुर :- तखतपुर थाना पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और सतर्कता का परिचय देते हुए ग्राम नगोई में अवैध जुआ गतिविधि पर प्रभावशाली कार्रवाई की है। दिनांक 06 अगस्त 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नगोई के एनीकट के पास कुछ युवक रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तखतपुर के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा मौके की घेराबंदी कर 6 युवकों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उनके पास से मौके पर ही जुए में लगाई गई नगद राशि ₹7,150/-,52 पत्तियों वाली ताश की गड्डी, एक गमछा एवं एक मोमबत्ती जब्त की गई। यह कार्रवाई पंचों की उपस्थिति में की गई तथा जब्त समस्त सामग्री को विधिवत रूप से थाने लाकर जुआ एक्ट की धारा 3(2)छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी इस प्रकार है
1. निजाम बंजारे, पिता दुर्योधन बंजारे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कपसिया कला, थाना कोटा
2. अजीत बंजारे, पिता संतराम बंजारे, उम्र 30 वर्ष, निवासी कपसिया कला,थाना कोटा
3. मनीष बंजारे,पिता बहोरन लाल बंजारे,उम्र 28 वर्ष, निवासी कपसिया कला,थाना कोटा
4. सुरेश कुमार यादव,पिता अशोक कुमार यादव,उम्र 30 वर्ष,निवासी कपसिया कला,थाना कोटा
5. सुखचैन बंजारे,पिता छबीलाल बंजारे,उम्र 28 वर्ष,निवासी कपसिया कला,थाना कोटा
6. मनोज साहू,पिता लीला राम साहू,उम्र 25 वर्ष,निवासी ग्राम जरौंधा,थाना तखतपुर
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बार फिर यह संदेश गया है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तखतपुर पुलिस लगातार क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सजग होकर कार्य कर रही है।
पुलिस की अपील थाना तखतपुर द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे क्षेत्र में चल रही किसी भी प्रकार की संदिग्ध, अवैध या आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें,ताकि त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। पुलिस का यह प्रयास है कि क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दिशा-निर्देशन एवं अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

