विधानसभा अध्यक्ष अपने धार्मिक यात्रा के द्वितीय चरण में बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवित रूप से की पूजा अर्चना


क्षेत्र व प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि हेतु की मंगल कामना

बिलासपुर :- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने श्रावण मास के शुभ अवसर पर अपने धार्मिक यात्रा के द्वितीय चरण में बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुँचे। इस अवसर पर कौशिक ने सुल्तानगंज से एकत्रित पवित्र गंगाजल को लेकर बाबा भोलेनाथ की विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।  इसके उपरांत बाबा वशुकीनाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन एवं जलाभिषेक कर क्षेत्र एवं प्रदेश के समृद्धि और विकास के लिए मंगल कामना की। 

इस अवसर पर कौशिक ने कहा कि बाबा भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित कर शिवतत्व की उपासना करते हुए यह अनुभव अत्यंत आत्मिक एवं अलौकिक रहा है श्रावण मास में शिवधारा में स्नान करते हुए यह अवसर केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं,बल्कि आत्मा की शुद्धि,अंतःकरण की जागृति और जनकल्याण की भावना से परिपूर्ण आध्यात्मिक यात्रा का प्रतीक है। बाबा भोलेनाथ की अनुकंपा से समस्त जनमानस का जीवन आनंद,विश्वास और आस्था से परिपूर्ण बना रहे,यही प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ का दर्शन अत्यंत ही पवित्र है।


इस अवसर पर क्रेड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह एवं डॉ.देवेंद्र कौशिक,पुष्पेंद्र कौशिक,शरद कुमार वर्मा, दुर्गेश कौशिक,परमानंद बजाज,विनोद कुमार खत्री,नरेंद्र पाल,उत्कर्ष तिवारी,सतीश शर्मा,विष्णु बिंदल,पवन अग्रवाल,सुमित गुप्ता, नारायण कुमार शर्मा,मोहन डोरिया,राज कुमार खेत्रपाल,अमित बग्गा,योगेश अग्रवाल,राकेश कुमार निर्वाण के साथ इस आध्यात्मिक यात्रा में सहभागी बने।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url