सावन के अंतिम सोमवार को पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान का अद्भुत संगम


बिलासपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत क्रांति कुमार भारती नगर,नागदौने कॉलोनी,वार्ड क्रमांक 25, बूथ क्रमांक 108 में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में सावन मास के अंतिम सोमवार के पुण्य अवसर पर मां के प्रति प्रेम,सम्मान और पर्यावरण सुरक्षा के संकल्प के साथ पौधारोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ वृक्षारोपण नहीं,बल्कि मातृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और भावी पीढ़ियों को स्वच्छ,हरित और संतुलित पर्यावरण सौंपना है।


कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए वार्ड के एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से दिलीप प्रजापति, नारायण कुर्रे,दीपशिखा यादव,कार्यकर्ता जितेंद्र जांगड़े,मनोहर बंजारे,मनोज बघेल,संजय बंजारे,छत्रपाल लहरे,रतन अग्रवाल एवं पंडित विद्या शंकर भारद्वाज ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस प्रकार के अभियानों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "मां का स्नेह और वृक्ष की छाया दोनों ही नि:स्वार्थ और जीवनदायिनी होती हैं। इसीलिए 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियानों से जनभावनाओं का जुड़ना अत्यंत सकारात्मक संदेश देता है।"


पौधरोपण के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की देखरेख व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझते हुए की जाएगी,ताकि आने वाले समय में ये पेड़ ना सिर्फ ऑक्सीजन देंगे,बल्कि मां के नाम की याद को भी जीवित रखेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल एक सामाजिक एवं पर्यावरणीय संदेश लेकर आया,बल्कि यह भावनात्मक रूप से भी समाज को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url