नूतन चौक में सरकंडा वार्ड कार्यालय का भव्य शुभारंभ क्षेत्रवासियों को मिलेगी त्वरित सेवा,अमर अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
बिलासपुर :- नगर निगम बिलासपुर के एमआईसी मेंबर एवं सरकंडा वार्ड क्रमांक 63 के पार्षद श्याम साहू के नवीन कार्यालय का नूतन चौक में भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शहर के विकास पुरुष एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,नगर निगम महापौर पूजा विधानी,रौशन सिंह ने कार्यालय का उद्घाटन कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देना होना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यालय वार्डवासियों के लिए मदद का केंद्र बनेगा और श्याम साहू अपने ऊर्जावान और कर्मठ व्यक्तित्व के साथ आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।
इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्डवासी,सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई और आने वाले समय में आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया।
पार्षद श्याम साहू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे रख सकेंगे तथा हर संभव समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस शुभारंभ कार्यक्रम ने क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनाया और स्थानीय नागरिकों ने इसे जनसेवा के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।

