छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की बैठक संपन्न : संगठन विस्तार, पत्रकार हित और दीप मिलन कार्यक्रम पर हुआ मंथन
छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की बैठक संपन्न : संगठन विस्तार,पत्रकार हित और दीप मिलन कार्यक्रम पर हुआ मंथन
बिलासपुर :- ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर से आए पत्रकारों ने भाग लिया और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की।
बैठक की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा,कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा,प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप और प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद इजराइल द्वारा पत्रकार साथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए की गई। उन्होंने संगठन के सक्रिय सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए और पत्रकारिता में उनकी सेवाओं की सराहना की।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए संगठन का सक्रिय रहना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रदेश,संभाग,जिला और ब्लॉक स्तर तक सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने का निर्णय लिया गया।
नवंबर में होगा दीप मिलन कार्यक्रम बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी नवंबर माह में दीपावली उत्सव के उपरांत एक भव्य "दीप मिलन समारोह" का आयोजन किया जाएगा,जिसमें प्रदेश भर के पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी संवाद और समन्वय को और अधिक मजबूत करना है।
निर्मल सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया बैठक के दौरान संगठन के जिला सदस्य निर्मल सिंह का 42वां जन्मदिवस भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केक काटकर सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं कीं। निर्मल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन से जुड़े सभी साथियों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।
पत्रकारों की एकजुटता ही शक्ति है बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है,ऐसे में संगठनात्मक एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। महासंघ ने निर्णय लिया कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए विभिन्न प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का आयोजन भी समय-समय पर किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित रहे ये प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा,कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा,महासचिव पंकज खंडेलवाल,कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप,प्रदेश सचिव हीराजी राव सदाफले,प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद इजराइल,प्रदेश सचिव सुनील तिवारी,प्रदेश सचिव अजय द्विवेदी,जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा,जिला मीडिया प्रभारी यू.मुरली राव,जिला सदस्य पवन वर्मा,रमेश गोयल,रंजीत खनूजा,सैयद सुभानुल हक,सूरज वाधवानी,पुष्पा साहू,रविंद्र तिवारी,कुलदीप ठाकुर,शत्रुघ्न चौधरी, सूरज पुरेना,निर्मल सिंह,जितेंद्र पोर्ते,दिव्यांग सोनी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
बैठक का समापन उत्साहपूर्ण माहौल और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। महासंघ ने निर्णय लिया कि पत्रकारों की आवाज को और बुलंद किया जाएगा तथा समाज में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

