कपुआ को 19 लाख रु की मिली सौगात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विकास निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन


कहा-गांवो के विकास हेतु हमेशा तत्पर है,साय सरकार

बिलासपुर :- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कपुआ में लगभग 19 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान,बोर खनन तथा शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण सहित अन्य जनहितकारी कार्य सम्मिलित है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य ग्रामवासियों की सुविधा,शिक्षा और बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के उद्देश्य से किए जा रहे हैं,जो आने वाले समय में ग्राम के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। क्षेत्र की जनता का जीवन सुगम बनाने के लिए वे गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा उन्हें जो भी समस्याएं बताई जा रही है


उनके निराकरण के लिए तत्परता से काम किया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर वे केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से विकास और निर्माण कार्य स्वीकृत करवा रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष संजय राजपूत जनपद अध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा जांगड़े,जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि चंद्रशेखर कौशिक,जनपद सभापति जगदीश वर्मा,जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि देवेन्द्र वर्मा,हरिशंकर वर्मा,रिंकू ठाकुर,रघु वैष्णव जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url