आजाद युवा संगठन का सदस्यता अभियान लगातार जारी,वार्ड-1 के 58 लोग संगठन से हुए जुड़ाव


बिलासपुर/कोटा :- कोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत कोटा के वार्ड क्रमांक 1 गांधी नगर में आजाद युवा संगठन द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। संगठन के सामाजिक एवं जनहितैषी कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़ रहे हैं।

संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को संगठित करना,समाज के पिछड़े वर्ग के हितों की रक्षा करना और क्षेत्र के विकास में सक्रिय योगदान देना है। इसी उद्देश्य के तहत विगत पाँच दिन पूर्व संगठन ने वार्ड क्रमांक 1 गांधी नगर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। उस समय 38 लोगों ने संगठन की सदस्यता ली थी।

दिनांक को पुनः आयोजित अभियान में 20 और नए सदस्य संगठन से जुड़े,जिससे अब तक इस वार्ड में कुल 58 लोग आजाद युवा संगठन के सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। संगठन प्रमुख ने यह भी कहा कि यह अभियान केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि जल्द ही कोटा विधानसभा के अन्य वार्डों और गांवों में भी इसी तरह का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

संगठन का मानना है कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब युवा एकजुट होकर शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करें। इस अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने संगठन के कामों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।

सदस्यता अभियान में प्रमुख रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा देवेंद्र कुमार,श्रीमती प्रेमलता,तीजमत बाई,राधा बाई, अर्जुन सिंह,असलेखा बाई, सूरजपाल सहित कई कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

आजाद युवा संगठन की यह पहल क्षेत्र के युवाओं में जागरूकता लाने और उन्हें सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में विभिन्न सामाजिक और विकासात्मक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा,जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url