स्वामी आत्मानंद विद्यालय रेलवे कालोनी में मनाई गई मुंशी प्रेमचंद व गोस्वामी तुलसीदास जयंती


जगदलपुर :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस रेल्वे कॉलोनी जगदलपुर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती और मुंशी प्रेमचंद जयंती का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यालय में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीलाल वर्मा और शिक्षकों ने गोस्वामी तुलसीदास और मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया,जिससे दोनों महान विभूतियों के प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट की गई।

विद्यालय की छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों के जीवन परिचय और उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। उन्होंने तुलसी के दोहे और देशभक्ति गीत की प्रस्तुति भी दी,जिससे छात्रों को उनकी रचनाओं और विचारों से परिचित होने का अवसर मिला।

प्राचार्य श्रीलाल वर्मा,पूर्णिमा सरोज,विनती दास,कुबेर देहूरी और गोवर्धन पाणीग्राही ने अपने वक्तव्यों में दोनों महान विभूतियों की जीवनी,साहित्य और मानवता के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को उनकी रचनाओं और विचारों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।


कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह ठाकुर ने किया,जिन्होंने छात्रों को दोनों महान विभूतियों के जीवन और कार्यों से परिचित कराया। कार्यक्रम के अंत में,विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर तेजपाल सिंह और सीमा राय,सीमा कश्यप,जी वी पद्मावती,रेहाना खान, बुधराम बघेल और समस्त स्टॉफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url