बोड़ला और पुसनार के जंगलों से तीन माओवादी गिरफ्तार,प्रचार सामग्री और प्रिंटर जब्त


बीजापुर :- जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी,कोबरा 201 व 202,और केरिपु 222 बटालियन की संयुक्त टीम ने थाना बीजापुर के अंतर्गत पेद्दाकोरमा और बोड़ला पुसनार के बीच जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर तीन सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए माओवादियों की पहचान कल्लू हपका, सुक्की हेमला और सोमा उईका के रूप में हुई है। सभी माओवादी संगठन में पार्टी सदस्य के तौर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। पुलिस के अनुसार,ये तीनों 29 जुलाई को इसी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में भी शामिल थे।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर सुरक्षाबलों ने जंगल में छिपाकर रखे गए माओवादियों के सामान को बरामद किया इसमें माओवादी वर्दियां,पिट्ठू बैग,संगठन से संबंधित साहित्य,बेल्ट,पोच और एक रंगीन प्रिंटर भी शामिल है,जो कि प्रचार-प्रसार में उपयोग किया जाता था। इन सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url