आदर्श दुर्गोत्सव समिति मना रही 50वां स्वर्ण जयंती वर्ष,10 दिवसीय भव्य नवरात्र महोत्सव का होगा आयोजन
समिति अध्यक्ष जवाहर सराफ ने जानकारी दी कि परंपरागत रूप से आदर्श चौक पर होने वाला आयोजन इस बार नदी तट रिवर व्यू रोड पर भी आयोजित होगा। वहीं,आदर्श चौक पर भी प्रतिमा स्थापना और पूजा-अर्चना की परंपरा जारी रहेगी।
शोभायात्रा से होगी शुरुआत भव्य महोत्सव का शुभारंभ आज रविवार 21 सितम्बर को शाम 6 बजे माता रानी के आगमन व शोभायात्रा से होगा। यह शोभायात्रा खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रिवर व्यू रोड पहुँचेगी।
जसगीत गायक दुकालू यादव और जागरण मंडली की प्रस्तुति
बस्तर के आदिवासी कलाकार,उड़ीसा का सिंघ बाजा,केरल का कान्तार,उज्जैन का डमरु दल व पंजाबी ढोल की झलकियाँ
राउत नाच और करमा नृत्य का प्रदर्शन
प्रेम मंदिर,जगन्नाथ पुरी और महाकाल मंदिर की भव्य झांकियाँ
![]() |
| राजस्थान के महल में माँ दुर्गा विराजेंगी |
आकर्षण की विशेष झलकियाँ
महलनुमा पंडाल : 25,000 वर्गफीट क्षेत्र में राजस्थान शैली का भव्य पंडाल,कोलकाता के कलाकारों द्वारा निर्मित।
विशाल प्रतिमा : छत्तीसगढ़ में पहली बार 25 फीट ऊँची और 45 फीट चौड़ी माँ दुर्गा की प्रतिमा।
लेजर व फाउंटेन शो : प्रतिदिन 1 किमी क्षेत्र में नदी के उस पार से भव्य आयोजन।
लकी ड्रा : कार, मोटरसाइकिल,इलेक्ट्रिक वाहन सहित सैकड़ों पुरस्कार।
चुनरी यात्रा : 22 सितम्बर को हरदेवलाल मंदिर से प्रारंभ होकर रिवर व्यू रोड तक।
चारधाम की झांकी : उत्तराखंड के कारीगरों द्वारा निर्मित।
रामलीला व रावण दहन : पूरे 10 दिनों तक मंचन और दशहरा पर्व पर रावण दहन।
माँ अरपा की आरती : 23 सितम्बर को पं. भारती जी द्वारा विशेष आयोजन।
सम्मान समारोह : 23 व 24 सितम्बर को समाज प्रमुखों और प्रतिभाओं का सम्मान।
महिला गरबा : 26 और 27 सितम्बर को पारंपरिक परिधान में गरबा।
मनोरंजन व मेला : बच्चों के लिए मीना बाजार व झूले।
विशेष दर्शन सुविधा : वृद्धाश्रम व विशेष बच्चों के लिए अलग व्यवस्था।
श्रद्धालुओं से अपील समिति ने कहा कि इस स्वर्ण जयंती वर्ष का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित दर्शन सुविधा देना है। आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पूरे प्रदेश व पड़ोसी राज्यों के नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है। अध्यक्ष जवाहर सराफ और समिति के सभी सदस्यों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सहपरिवार इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर माँ शक्ति की भक्ति का लाभ उठाएँ।


