सेवा पखवाड़ा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प : धरमलाल कौशिक


बिलासपुर/बिल्हा :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी संदर्भ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सरगांव एवं पथरिया मंडल के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए सेवा कार्यों को और प्रभावशाली बनाने का आह्वान किया।

धरमलाल कौशिक ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच का प्रतीक है,जिसके तहत सेवा को राष्ट्र निर्माण का आधार बनाया गया है। इस अभियान में स्वच्छता कार्यक्रम, वृक्षारोपण,स्वास्थ्य शिविर,जनजागरूकता और समाजहित के अन्य कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना से राष्ट्रहित के कार्यों में जुटा हुआ है,और यही भावना “विकसित भारत @2047” के सपने को साकार करेगी।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्रहित,सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा का आंदोलन है। सेवा पखवाड़ा हमारे लिए कोई साधारण कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा का एक महाअभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र “सेवा परमो धर्म” ही इस अभियान का मूल है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पोषण यादव,संजय राजपूत,जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url