250 सीटर बालक छात्रावास में चोरी की वारदात, 2 कर्मचारियों के घर से सामान पार


लक्ष्मी पूजा की रात चोरी को आजम दिया 

नगरी। नगरी नगर के राईस पारा वार्ड क्रमांक 08 स्थित 250 सीटर बालक छात्रावास संचालित हो रहा है जिसमे लक्ष्मी पूजा की रात चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए दो कर्मचारियों के घरों से कई कीमती सामानों की चोरी कर ली। कर्मचारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रावास परिसर में निवासरत दो कर्मचारी रुदेशवर धुर्वा,श्रवण यादव लोग दीपावली पर्व मनाने अपने घर चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने दोनों घरों का ताला तोड़कर टीवी,कंप्यूटर, मोबाइल, कपड़े, तेल, साबुन, जूते सहित अन्य घरेलू सामानों पर हाथ साफ कर दिया।
वहीं अगले दिन जब कर्मचारी लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और चोरी की घटना का पता चला। घटना की सूचना तत्काल थाना नगरी पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url