छत्तीसगढ़ की श्वेता ठाकुर को अमृतसर में “वूमेन आइकॉन नेशनल अवार्ड” से किया गया सम्मानित


शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका ने किया प्रदेश का नाम रोशन,समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर :- छत्तीसगढ़ की समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका एवं प्रदेश अध्यक्ष श्वेता ठाकुर को पंजाब के अमृतसर में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय समारोह में “वूमेन आइकॉन नेशनल अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा,महिला सशक्तिकरण और मानव कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

यह समारोह ग्रेट स्पोर्ट्स कल्चर क्लब इंडिया के तत्वावधान में 24 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया,जिसमें भारत सहित कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रधान नवदीप सिंह ने इस आयोजन को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति को समर्पित किया।समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी,कोच,कलाकार,समाजसेवी और गायक-गायिकाओं को भी विभिन्न श्रेणियों में नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में देशभर से आई हुई विभूतियों की उपस्थिति में श्वेता ठाकुर को यह सम्मान प्रदान किया गया। मंच पर उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं सम्मान पट्टिका भेंट की गई। इस अवसर पर श्वेता ठाकुर ने कहा कि— “यह सम्मान केवल मेरा नहीं,बल्कि उन सभी लोगों का है जो मेरे साथ समाज की बेहतरी और महिला सशक्तिकरण के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।”

श्वेता ठाकुर लंबे समय से सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गरीबों को भोजन,शिक्षा सामग्री वितरण,महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान,वृद्धजनों की सहायता,पर्यावरण संरक्षण और बालिकाओं की शिक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनकी यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। स्थानीय समाजसेवियों,जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने श्वेता ठाकुर को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं न केवल प्रदेश में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा और सेवा भावना से देश का गौरव बढ़ा रही हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url