भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन रतनपुर में मातृशक्ति ने किया ऐतिहासिक स्वागत
बिलासपुर/रतनपुर :- छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के प्रथम नगर आगमन पर मां महामाया देवी की नगरी रतनपुर में अभूतपूर्व उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। नगर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और सूर्यवंशी सामुदायिक भवन में आयोजित भव्य स्वागत-अभिनंदन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष का पारंपरिक रीति-रिवाज से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां महामाया देवी की आराधना एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात स्वागत उद्बोधन,परिचयात्मक सत्र एवं भेंट-मुलाकात का आयोजन हुआ। मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अध्यक्ष का अभिनंदन किया और रतनपुर नगर में उनके प्रथम प्रवेश को ऐतिहासिक क्षण बताया।
प्रदेश में महिला शक्ति को संगठित करने का संकल्प अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा न केवल संगठन की रीढ़ है,बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण का भी दायित्व निभा रहा है। उन्होंने कहा कि रतनपुर जैसी धार्मिक नगरी से उन्हें आशीर्वाद मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। आने वाले समय में महिला मोर्चा प्रत्येक गांव-नगर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करेगा और मातृशक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा महिला मोर्चा केवल राजनीति तक सीमित नहीं है,बल्कि यह समाज के कमजोर वर्गों,माताओं-बहनों और बेटियों के लिए सुरक्षा,शिक्षा और स्वावलंबन की दिशा में काम करता रहेगा।
भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति
समारोह में भाजपा महिला मोर्चा एवं नगर की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मंच पर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं श्रीमती गायत्री साहू(जिला महामंत्री,बिलासपुर), श्रीमती ज्योति कश्यप(जिला कार्यसमिति सदस्य,भाजपा ग्रामीण बिलासपुर),श्रीमती सावित्री रात्रे(मंडल उपाध्यक्ष,भाजपा रतनपुर),श्रीमती प्रेमलता तंबोली(मंडल उपाध्यक्ष,भाजपा रतनपुर),श्रीमती बीनू निराला(उपाध्यक्ष,नगर पालिका परिषद रतनपुर),श्रीमती सविता धीवर(मंडल अध्यक्ष,महिला मोर्चा रतनपुर),श्रीमती राजकुमारी बिसेन (मंडल महामंत्री,महिला मोर्चा रतनपुर),श्रीमती सरिता कमलसेन(मंडल महामंत्री,महिला मोर्चा रतनपुर),श्रीमती शिवानी सोनी,श्रीमती प्रमिला कश्यप,श्रीमती विजय ठाकुर (मंडल कार्यसमिति सदस्य,भाजपा रतनपुर),श्रीमती गीता सलाम (पूर्व जिला पंचायत सदस्य,बिलासपुर),श्रीमती इंदु यादव(पार्षद,वार्ड क्रमांक 02),श्रीमती पुष्पा तिवारी(पूर्व पार्षद,नगर पंचायत रतनपुर) इसके अलावा प्रभा मानिकपुरी,स्वीटी शर्मा,सुषमा कश्यप,अभिलाषा बघेल,खैरुन्निसा सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
रतनपुर में पहली बार ऐसा आयोजन स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि रतनपुर में पहली बार किसी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का ऐसा भव्य स्वागत हुआ। नगरवासियों और मातृशक्ति की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। समारोह का समापन आभार प्रदर्शन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।



