श्री श्रृंगी ऋषि गौशाला समिति में नये पदाधिकारियों का चयन प्रिंस गोलछा को अध्यक्ष चुना
नगरी – श्री श्रृंगी ऋषि गौशाला समिति नगरी की नवगठित कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से प्रिंस गोलछा को अध्यक्ष चुना गया।
समिति में पेमन स्वर्णबेर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक यदु, कमल साहू, देवनाथ साहू, नोमेश साहू एवं शिवशंकर साहू को उपाध्यक्ष, अनिल वाधवानी को कोषाध्यक्ष तथा अनिता गोलछा को सचिव के रूप में दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त 25 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
समिति के संरक्षक के रूप में संजय छाजेड़, ज्ञान गोलछा, भानेंद्र ठाकुर एवं मदनलाल नाग को नामित किया गया है। कार्यकारिणी गठन के पश्चात सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने गौशाला समिति के माध्यम से गोपालन, गोसंवर्धन एवं गोसेवा के प्रसार के लिए जनजागरण अभियान चलाने तथा विभिन्न सेवा कार्यों को निरंतर गति देने का संकल्प लिया।
