सीता नदी अभयारण्य के आरसीकन्हार वन परिक्षेत्र में निर्माण कार्य को देखने से गुणवत्ताविहीन, स्थानीयों लोगों ने की नाराज़गी
नगरी- सीता नदी अभयारण्य के अंतर्गत आने वाले आरसीकन्हार वन परिक्षेत्र में इन दिनों वन विभाग के कर्मचारियों के लिए भवन निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। यह निर्माण कार्य विभागीय योजना अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराना है।
किन्तु, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्माण स्थल पर गुणवत्ता को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। पानी की व्यवस्था के लिए सिनटेक्स टंकी पाइपलाइन विस्तार और फिटिंग कार्य किया जा रहा है, परंतु देखने से पर यह प्रतीत होता है कि फिटिंग का कार्य अत्यंत गुणवत्ता-विहीन ढंग से किया जा रहा है। पाइपों का जोड़ साथ टेडेमेडे फिटिंग सभी कार्य दिखाई दे रहा है, तथा कई स्थानों पर लीकेज और कमजोर फिटिंग की संभावना स्पष्ट नज़र आती है। साथ ही अन्य कार्य भी दिखाई दे रहा है
वहीं निर्माण कार्य कराने जिम्मेदारी वन विभाग के वनपाल सरस साहू को दी गई है। हालांकि, स्थानीय सूत्रों के अनुसार वे कार्य स्थल पर अनुपस्थित पाए गए, जिसके कारण कार्य की निगरानी और गुणवत्ता जाँच पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
पत्रकार द्वारा जब इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु वन परिक्षेत्र कार्यालय आरसीकन्हार में संपर्क किया गया, तो संबंधित अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। इसके अतिरिक्त उनके दूरभाष क्रमांक पर भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों ही आवश्यक हैं, ताकि सार्वजनिक धन का सदुपयोग हो सके। यदि इस प्रकार लापरवाही बरती गई तो भविष्य में यह निर्माण उपयोगी नहीं रहेगा और विभागीय संसाधनों की हानि होगी।
कुछ गांव लोगों ने कहा से विभाग उच्च अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो।
