आरएसएस अपनी शताब्दी, 2026 को मना रहे साथ हर घरों घर संपर्क, संवाद और संगठन के कार्यों की जानकारी दे रहे है
नगरी - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने स्थापना शताब्दी वर्ष को लक्ष्य बनाकर देशभर में जनसंपर्क अभियान चला रहा है। संघ ने वर्ष 2026 तक अधिक से अधिक परिवारों तक पहुँचने का संकल्प लिया है, जिसके अंतर्गत घर–घर संपर्क, संवाद और संगठन के कार्यों की जानकारी देने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान स्वयंसेवक लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें संघ के मूल उद्देश्य, राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों तथा सामाजिक समरसता की दिशा में चल रही गतिविधियों से अवगत करा रहे हैं। इस पहल में विभिन्न वर्गों, समुदायों और क्षेत्रों के लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर भी संघ पदाधिकारी और स्वयंसेवक घर–घर जाकर परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान नागरिकों को साहित्य वितरण, सहयोग के लिए आग्रह तथा संगठन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
आरएसएस का कहना है कि समाज के हर वर्ग तक संगठन का सकारात्मक संदेश पहुँचाना और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना इस अभियान का प्रमुख से रूपेंद्र कुमार साहू ,रेखा साहू ,मनीष साहू ,देवेन्द्र साहू ,सौरभ नाग, निखिल नेताम एवं रस के सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे
जिसमे रूपेंद्र साहू ने कहा कि 100 वर्ष संघ यात्रा संघ के स्वयंसेवक नियमित रूप से समाज परिवर्तन और समस्याओं का समाधान करने के लिये सतत् सक्रिय रहते हैं, लेकिन शताब्दी वर्ष को निमित्त मानकर पाँच विषयों पर सज्जन शक्ति के सहयोग से जन-जागरण के लिए विशेष प्रयत्न घर घर पहुंच रहे हैं साथ पंच परिवर्तन कहा गया है। वे पाँच विषय इस प्रकार है सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,कुटुम्ब प्रबोधन,स्व आधारित जीवन,नागरिक कर्तव्यबोध किया जायेगा
