नगरी के पास ग्राम पंचायत गोरेगांव में हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई,जोरो से वही विभाग मौन
नगरी - ग्राम पंचायत गोरेगांव के नहर के किनारे समीप लगभग 1 एकड़ क्षेत्र भरी खेतों में बड़े-बड़े हरे-भरे पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह कटाई बिना किसी एनओसी एवं अनुमति के की गई है, जो चिंता का विषय है।
एक ओर जिला कलेक्टर स्वयं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हरे-भरे और वर्षों पुराने पेड़ों को यूँ ही निर्बाध रूप से काट दिया जाना पर्यावरण संरक्षण प्रयासों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा इस गंभीर मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण अवैध कटाई करने वालों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। क्षेत्रवासी मांग कर रहे हैं कि प्रशासन तत्काल जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसे मामले न दोहराए जाएँ।
इस संबंध में वहीं निजी जमीन के व्यक्ति से बात करने पर बताया गया कि पंचायत में अनुमति लेने के लिए गए थे मगर ग्राम पंचायत ने कहा कि आपकी जमीन है आपको अनुमति लेने की जरूरत नहीं है कहा गया
वही इस संबंध में सरपंच कन्हैयालाल नागेश से बात करने पर बताया गया कि गलत तरीके से पेड़ की कटाई की गई है साथ शासन के नियम का उल्लंघन किया गया है नियम अनुसार कार्रवाई दंडात्मक कार्यवाही किया जाएगा
