3 सालों से ठप पड़ा निर्माण कार्य, लगे सरियों में जंग ग्रामीणों ने शीघ्र पूरा कराने की मांग की

घुरावड में अधूरा बाजार शेड, तेज धूप-बारिश में तिरपाल डालकर व्यापार करने को मजबूर व्यापारी

नगरी। धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत घुरावड में साप्ताहिक बाजार स्थल पर बनाया जा रहा बाजार शेड पिछले तीन वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। आसपास के कई गांवों के व्यापारी यहां साथ छोटे गांव सब्जी वाली महिलाओं पुरुषों चबूतरा अधूरे निर्माण के कारण उन्हें खुले आसमान के नीचे तेज धूप,बारिश और ठंड में तिरपाल डालकर दुकानें लगानी पड़ रही हैं।

स्थानीय व्यापारी रामप्रसाद नेताम, धरमलाल मरकाम, शिवकुमार, दयाबत्ती नेताम और दुलारी बाई ने बताया कि अधूरे निर्माण के कारण उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं अधूरे शेड में लगे सरिए जंग खा रहे हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ग्राम सरपंच महेश नेताम ने बताया कि बाजार में कुल 12 शेड बनाए जाने का प्रस्ताव था, और कि शासन की यह योजना पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी। जिला पंचायत से 62 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसके अंतर्गत 12 शेड बनाए जाने थे। इनमें से 3 शेड पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 9 शेडों का कार्य अभी अधूरा पड़ा है।

ग्रामीणों और व्यापारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बाजार शेड निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि व्यापारियों को सुविधाजनक वातावरण मिल सके और बाजार क्षेत्र का विकास हो सके।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url