नगरी एफएलएन मेला की धूम जिले के 873 विद्यालयों के 36032 बच्चों भाग लिया
नगरी - राज्य शिक्षा विभाग,एससीईआरटी एवं समग्र शिक्षा के समन्वय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर एफएलएन मेला का आयोजन किया गया। यह मेला पारंपरिक मेले से हटकर था, इस मेले में विद्यालय के बच्चों ने हिंदी,गणित,अंग्रेजी और बालवाड़ी से संबंधित 48 अवधारणाओं पर स्टाल लगाए हुए थे। प्रत्येक स्टॉल सीखने-सिखाने की रोचक गतिविधियों पर आधारित था जहां बच्चा जाकर खेलकूद के माध्यम से विषयगत अवधारणाओं का स्वयं आंकलन किये। धमतरी जिले में यह एफएलएन मेला डाइट नगरी के निर्देशन में एक उत्सव की भांति पूरे जिले भर के विद्यालयों में मनाया गया। जहां जनप्रतिनिधियों,शाला प्रबंधन समिति एवं विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित कर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के 341 विद्यालय के11987विद्यार्थी,कुरूद ब्लॉक के 184 विद्यालय के 9681 विद्यार्थी,धमतरी ब्लॉक के 195 विद्यालय के 8034 विद्यार्थी एवं मगरलोड ब्लॉक के 153 विद्यालय के 6330 विद्यार्थी एफएलएन मेला में शामिल हुए।इस तरह पूरे जिले के 873 विद्यालयों के 36032 विद्यार्थियों का एक ही दिन में 48 विषयगत अवधारणाओं के द्वारा खेल-खेल से आंकलन किया गया।
डाइट नगरी प्राचार्य प्रकाश राय एवं जिला एफएलएन प्रभारी संगीता रनघाटी ने बताया कि एफएलएन मेला की तैयारी के लिए जिले भर के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को दो चरण में तीन-तीन दिवस का ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। डीआरजी शिक्षक कैलाश सोन, अनुसुईया सिन्हा,लालाराम साहू,दीपेंद्र साहू,कमलेश देवांगन एवं चारो विकासखंड के प्रशिक्षक बीआरजी के मार्गदर्शन में जिले के शिक्षकों ने मेले में स्टॉल किस तरीके से होना चाहिए,उनका संचालन कैसे हो,मेले के आयोजन में किन-किन बारीकियों को ध्यान में रखना है इस पर अपनी समझ बना कर स्टॉल के लिए आवश्यक सामग्रियों का निर्माण किये। एफएलएन मेला की मॉनिटरिंग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी,विकासखंड शिक्षा अधिकारी,एपीसी,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं डाइट संकाय के सदस्यों ने किया।
